Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

 

*31 वे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस में जिले से देवरी द स्कूल विकास खण्ड गुंडरदेही के छात्रों ने नेशनल में किया प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण*

 

 

31 वे राष्ट्रपति बाल विज्ञान कॉंग्रेस में नेशनल स्तर के प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण का आयोजन अरविंद भवन भोपाल में किया गया,जिले से छात्र नीलकमल भी सम्मिलित हुआ,छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से राज्य में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष जिला एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है तथा राज्य स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, बच्चों को एक अवसर प्रदान करती है, कि वे नई खोज कर सकें, अपनी वैज्ञानिक चेतना को समझे एवं ज्ञान का इस्तेमाल कर अपने विचारों की सत्यता को परख सकें।

मुख्य कथानक का विषय *स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना है* तथा इसके अंतर्गत पांच उपविषय – अपने परितंत्र को जानना, स्वास्थ्य और पोषण, परितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं, आत्मनिर्भरता के लिए परितंत्र आधारित दृष्टिकोण, परितंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार था।

31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023-24 का राज्य स्तरीय आयोजन 07 एवं 08 दिसंबर को पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर में किया गया। यह आयोजन दो वर्गों में आयोजित होता है कनिष्ठ वर्ग 10 से 14 आयु वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग 14 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थी प्रतिभागी होते है। राज्य स्तरीय आयोजन में बालोद जिला के 05 बाल वैज्ञानिक सम्मिलित हुए। जिसमे से देवरी द स्कूल ब्लाक गुंडरदेही के छात्र नीलकमल का नेशनल में चयन हुआ था,, मार्गदर्शक शिक्षिका जयंती रॉय है छात्र ने आगे प्रोजेक्ट का प्रदर्शन भोपाल में नेशनल स्तर पर प्रस्तुत किया,अजोला की उपयोगिता पर छात्र द्वारा शिक्षक की सहायता से प्रोजेक्ट तैयार किया गया था

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी पी सी मरकले एवं

जिला समन्वयक बी एन योगी एवं जिला एकेडमिक सहायक कादंबिनी यादव ने बाल वैज्ञानिकों को प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के लिए प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाये दी हैं , साथ ही सभी को हर्ष हुआ है सभी ने इस उपलब्धि पर छात्र , मार्गदर्शक शिक्षक एवं शाला परिवार के शुभकामनाएं प्रेषित की है | नेशनल स्तर पर प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के लिए जिला राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की टीम द्वारा देवरी द स्कुल के छात्र नीलकमल मार्गदर्शक शिक्षिका जयन्ती राय एवं प्राचार्य सीमा वर्मा का राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजन के मंच से सम्मान किया गया,,हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी गए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है