Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

*धमतरी के सार्वजनिक जगह पर सट्टा नामक जुआ खेला रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार*

 

*आरोपी से विभिन्न अंक और रकम लिखा हुआ सट्टा पट्टी एवं एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 720/- रूपये किया गया जब्त*

 

*आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ जुआ अधिनियम वर्ष 2022 धारा 6 (ख) जुआ एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही*

 

धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा गौशाला मैदान के पीछे हनुमान मंदिर के पास विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी में आम जगह पर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली द्वारा दबिश देकर

बताये जगह पर आरोपी द्वारा आम जगह में लोगो से पैसा लेकर हारजीत का खेल अंको वाली सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया, पुलिस को देखकर सट्टा लिखवा रहे लोग भाग गये,और सट्टा खिलाने वाला आरोपी अनिल कुमार ढीमर पिता मनोज ढीमर उम्र 37 वर्ष पकडा गया।

*आरोपी से जप्त संपत्ति* :- सट्टा पट्टी विभिन्न अंक व रकम लिखा, एक नग डाट पेन तथा सट्टा पट्टी नगदी रकम -720/- रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर थाना सिटी कोतवाली धमततरी के अप.क्र. 48/25,छत्तीसगढ जुआ अधिनियम वर्ष 2022 धारा 6 (ख) जुआ एक्ट के तहत,आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

*आरोपी का नाम* :-अनिल कुमार ढीमर पिता मनोज ढीमर उम्र 37 वर्ष सा० कोष्टापारा नंदीचौंक धमतरी,थाना सिंटीकोतवाली धमतरी,जिला धमतरी(छ.ग.)

 

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली में सउनि.हेमंत ध्रुव,

प्रधान आरक्षक गोपी चंद्राकर,आरक्षक शशिकांत नायक,डायमंड यादव,चंदर जामदार,मुकेश सिन्हा, संतोष ठाकुर,रूपेश रजक का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है