Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

*बालोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन किया*

 

 

बालोद।बालोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।बालोद के राजीव भवन के सामने कांग्रेसियों ने ईडी का पुतला फूंका।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में पुतले को आग के हवाले कर बाहर निकलते ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमझटकी चलती रही। काग्रेस नेता धीरज उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वेषपूर्ण कार्यवाही करने के चलते आज पुतला दहन कर विरोध किया गया।भाजपा लगातार ईडी का दुरपयोग करती आ रही है।हमारे प्रदेश कार्यालय ने ईडी द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही करते हुए समन भेजा गया।छग प्रदेश के प्रभारी महामंत्री से पूछताछ किया गया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार शासन करने में विफल रही है और अब वह सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है।शहर काग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश ने कहा कि भाजपा के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदेश काग्रेस के नेतृत्व में काग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 3 मार्च को रायपुर ईडी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा,ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी,कृष्णा दुबे,विनोद शर्मा,देवेंद्र साहू,सतीश यादव,ओमप्रकाश गजेंद्र,हसीना बेगम तिगाला, साजन पटेल सहित बड़ी सख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है