Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

असामाजिक तत्वों के बैठने के स्थान पर चला विशाल मोटवानी का बुलडोजर, असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप वार्ड 24 की घटना।

 

दल्लीराजहरा । लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 24 में भाजपा के विशाल मोटवानी ने पार्षद बनते ही सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए वार्ड में दुर्गा चौक नाला के पीछे पवित्र स्थल मंदिर के समीप कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नशीली पदार्थ जैसे शराब, गांजा और गोली का नशा करने बैठने वाले स्थान पर बुलडोजर चलाकर वार्ड में सामाजिक सुरक्षा और महिलाओं को खुशियां प्रदान की। बुलडोजर चलने के बाद से वार्ड में नशीली पदार्थों की बिक्री एवम असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। पूर्व में वही वार्ड में महिलाएं अपने आप को शाम 6 बजे के बाद असुरक्षित महसूस करती थी। क्योंकि वार्ड में असामाजिक तत्वों द्वारा चौक चौराहों में बैठकर गाली गलौज अश्लीलता फैलाने का कार्य करते थे। जिसे अब विशाल मोटवानी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पार्षद बनने के बाद वार्ड क्रमांक 24 के किसी भी क्षेत्र में नशीली पदार्थों का सेवन नही किया जाएगा। वार्ड में अब महिलाएं रात 12 बजे भी निडर होकर सुरक्षित बाहर आएगी और जाएगी। यदि किसी असामाजिक तत्वों द्वारा वार्ड में किसी प्रकार की अशलील हरकत या किसी प्रकार का भय फैलाने का कार्य किया जाएगा तो उनपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वार्ड को स्वच्छ एवम वार्ड में सभी के घर परिवार पर ध्यान दिया जाएगा। विशाल मोटवानी ने कहा है कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं जैसे नल, पेयजलापूर्ति, मंदिर एवम रोजगार जैसे कार्यो पर भी जल्द कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है