Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

 

बालोद।जिले की ग्राम पंचायत मनौद में दो पक्ष में मारपीट हो गई। मामला चुनाव प्रचार से जुड़ा बताया जा रहा है। मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि मामला थाने तक पहुंच गया। सरपंच प्रत्याशी चुमन लाल सोनकर के भाई ललित कुमार सोनकर ने दूसरे सरपंच प्रत्याशी देवेंद्र साहू पर लाठी, डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल अवस्था में वे अस्पताल पहुंचे, उपचार करने के बाद थाना आए और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सरपंच प्रत्याशी पहले ही रात 12 बजे करीब थाना पहुंचा। देवेंद्र साहू का आरोप है कि मेरे साथियों के साथ ललित कुमार ने मारपीट की। इधर बुधवार को ललित कुमार सोनकर ने बालोद थाना आकर देवेंद्र साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। ललित ने पुलिस को बताया कि मैं अपने साथी के साथ सगाई कार्यक्रम से गांव आ रहा था, तभी रात में देवेंद्र साहू ने लाठी से मेरे सिर व पीठ पर वार किया। वह कह रह था यहां मतदाताओं को सामान बांटने आए हो।

 

मतदान केंद्र के बाहर पैसा बांटने को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

 

सरपंच प्रत्याशी ने मारपीट से किया इनकार

सरपंच प्रत्याशी देवेंद्र कुमार साहू ने मारपीट करने से इनकार किया है। आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि ललित कुमार सोनकर अन्य गांव के ग्रामीणों के साथ मतदाताओं को साड़ी बांट रहे थे, जिसे गांव के लोगों ने देखा। साड़ी क्यों बांट रहे हो, कहने पर जमकर मारपीट की।

 

प्रत्याशी ने कुछ साड़ी पुलिस थाना में जमा कराई

 

इधर देवेंद्र कुमार साहू ने कुछ साड़ी थाने में लेकर पहुंचा और पुलिस को सौंपा। फिलहाल दोनों पक्षों से मिली शिकायत पत्रों को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

 

मारपीट: पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट

 

डौंडीलोहारा विकासखंड के कोरगुड़ा में हुए वाद विवाद और अब बालोद विकासखंड के मनौद में हुई मारपीट के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। हर मतदान केंद्र में पुलिस रहेगी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है