Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

अरिहन्त अकैडमी, बालोद के प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अतिथि माहेश्वरी महिला मण्डल की अध्यक्ष संगीता टावरी व ज्योति राठी ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान किया।संस्था के प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण में बालोद की एकमात्र सीबीएसई स्कूल के विगत वर्ष का लेखा जोखा एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया तथा उपस्थित समस्त अतिथियों एवं पालकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों से मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने के साथ ही अपना लक्ष्य निर्धारित करने का आवाहन किया। उन्होंने शाला के संचालक मंडल व स्टाफ सदस्यों को इस अंचल में एक सीबीएसई स्कूल की कमी को दूर करने हेतु आभार व्यक्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रिखला में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक डान्स प्रस्तुत किये गये। तत्पश्शचत देशभक्ति गीतों पर विभिन्न कार्यक्रम पेश किये गये।बच्चों ने योग, एरोबिकस एवं जुंबा का भी प्रदर्शन किया।अंत में ओलयंपियाद में भाग लेने वाले एवं सालभर के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये गये।मोहन नाहटा,मनोहर नाहता, भिखम चोराड़िया, दानमल लोढ़ा ,प्रभाकर बागमार, अजय साँखला एवं माहेश्वरी महिला मण्डल की सदस्यों ने बच्चों को पुरस्कृत किया।अंत में दानमल जैन ने सभी अतिथियों व पालकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है