CG TOP NEWS

CG TOP NEWS

बालोद।बालोद नगर पालिका चुनाव के तहत बुधवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई। स्क्रूटनी में पार्षद के 68 आवेदनों में एक आवेदन अवैध पाया गया। कुल 67 आवेदन पार्षद के वैध रहे। अध्यक्ष पद के सभी पांच आवेदन वैध पाए गए।धनेश्वरी ठाकुर को अस्पताल में भर्ती कराया

इधर वार्ड 15 के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी धनेश्वरी ठाकुर का आवेदन निरस्त हो गया। वैध सूची में उनका नाम नहीं आया तो एसडीएम कार्यालय परिसर में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। धनेश्वरी के बेटे ने कहा कि जब नामांकन भरा तो नाम वापस लेने दबाव आ रहा था जिससे वह परेशान थीं।

धनेश्वरी वार्ड-17 से होंगी निर्दलीय प्रत्याशी

कांग्रेस ने दबाव बनाने वाली बात से इनकार किया है। पार्टी की माने तो धनेश्वरी ठाकुर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी घोषित थीं। स्क्रूटनी के समय आयोग के निर्देशानुसार उनका फॉर्म अयोग्य पाया गया। उन्होंने दो वार्डों से फार्म भरा था। वार्ड 17 में पहले फॉर्म भरा फिर वार्ड 15 में। इसलिए नियम के तहत वार्ड 17 में वह निर्दलीय प्रत्याशी है।

अब 31 जनवरी तक नाम वापसी

अब जिन लोगों को चुनाव नहीं लडऩा है, वे बचे हुए दो दिन के भीतर अपना नाम वापस ले सकते हैं। 31 जनवरी तक ही नाम वापसी का समय है। इसी दिन तय होगा कि बालोद नगर पालिका में कुल कितने प्रत्याशी होंगे व किसका मुकाबला किसके साथ होगा।

चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी

जिन प्रत्याशियों का चुनाव लडऩा तय है, उन्होंने वार्डों में अपना चुनाव प्रचार और दीवार लेखन शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी डिजिटल तरीके से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। एक फरवरी से चुनाव प्रचार में तेजी आएगी।

इधर जिला पंचायत सदस्यों के लिए 33 ने भरा नामांकन

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है। 27 जनवरी को 12 अभ्यर्थियों, 28 जनवरी को 12 एवं 29 जनवरी को 9 अभ्यर्थियों सहित कुल 33 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया है। 28 जनवरी को एक अभ्यर्थी एवं 29 जनवरी को 3 अभ्यर्थियों सहित कुल 4 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।

ये है अध्यक्ष के प्रत्याशी

प्रत्याशी – पार्टी

पद्मिनी साहू – कांग्रेस

प्रतिभा चौधरी – भाजपा

शबनम रानी गौर – हमर राज पार्टी

ज्योति शर्मा – निर्दलीय

मंजू शर्मा – निर्दलीय

वार्ड पार्षद के लिए अधिकृत प्रत्याशी

वार्ड – 1

प्रत्याशी – पार्टी

कुंती साहू – भाजपा

सुमन साहू – कांग्रेस

पुष्पा बाई – निर्दलीय

वार्ड – 2

जितेंद्र साहू – कांग्रेस

कमलेश सोनी – भाजपा

वार्ड – 3

किरण साहू – कांग्रेस

प्रीतिबाला साहू – भाजपा

कुसुमलता साहू – निर्दलीय

लक्ष्मी बाई साहू – निर्दलीय

वार्ड – 4

प्रेमचंद क्षीर सागर – कांग्रेस

प्रीतम यादव – भाजपा

देवेंद्र गजेंद्र – निर्दलीय

पुनीत साहू – निर्दलीय

सुमीत साहू – निर्दलीय

वार्ड – 5

किरण साहू – आम आदमी पार्टी

निशा योगी – भाजपा

योगेश्वरी साहू – कांग्रेस

कांति साहू – निर्दलीय

वार्ड – 6

दीपक देवांगन – भाजपा

सतीश यादव – कांग्रेस

विमल साहू – निर्दलीय

वार्ड – 7

रमेश मालेकर – भाजपा

सुनील मालेकर – कांग्रेस

प्रवीण सोनवानी – निर्दलीय

वार्ड – 8

रीता सोनी – कांग्रेस

रुखसाना बेगम – भाजपा

ज्योति शर्मा – निर्दलीय

प्रियंका ढीमर – निर्दलीय

वार्ड – 9

आशुतोष कौशिक – भाजपा

निर्देश कुमार – कांग्रेस

दीपक चोपड़ा – निर्दलीय

मंजू शर्मा – निर्दलीय

वार्ड – 10

दीपक जैन – भाजपा

हसमुख माहेश्वरी – कांग्रेस

राजेश चोपड़ा – निर्दलीय

वार्ड – 11

लोकेन्द्र सिंह कांवरे – कांग्रेस

राजू पटेल – भाजपा

गिरीश नायडू – शिवसेना

शकील खान – निर्दलीय

वार्ड – 12

छबि सार्वा – भाजपा

सुमीत शर्मा – कांग्रेस

जितेंद्र पांडेय – निर्दलीय

वार्ड – 13

सुहागा – कांग्रेस

सुनीता मनहर – भाजपा

रामेस्वरी बंजारे – जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

जानकी देशलहरे – निर्दलीय

वार्ड – 14

आशा पटेल – भाजपा

चमेली साहू – कांग्रेस

जेके ढाके – निर्दलीय

योगराज भारती – निर्दलीय

वार्ड – 15

गोकुल कुमार – भाजपा

कुमारी लक्ष्मी – हमर राज पार्टी

मनोज ठाकुर – निर्दलीय

वार्ड – 16

सुरेश निर्मलकर – भाजपा

विनोद कुमार – कांग्रेस

वार्ड – 17

गीता बाई – कांग्रेस

गोमती हल्बा – भाजपा

धनेश्वरी ठाकुर – निर्दलीय

वार्ड – 18

अनिल यादव – कांग्रेस

गिरजेश गुप्ता – भाजपा

वार्ड – 19

हसीना बेगम – कांग्रेस

श्यामा यादव – भाजपा

वार्ड – 20

कशीमुद्दीन कुरैशी – कांग्रेस

सरोजनी साहू – भाजपा

दानी राम – जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

डिलेश्वर देवांगन – हमर राज पार्टी

शिव कुमारी साहू – निर्दलीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है