Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS

*@अर्जुन्दा:-* शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाया गया। सर्व प्रथम महात्मा गांधी जी और शहीद वीर जवानों के छायाचित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। यह दिन हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे देश को स्वतंत्रता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अरूणा साॅव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित किया था और उनके अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों ने दुनिया भर में प्रेरणा का स्रोत बनाया है।

हम उन सभी शहीदों को भी याद करते हैं जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी। उनके बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। हमें उम्मीद है कि महात्मा गांधी की पुण्य तिथि हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने और देश की सेवा में समर्पित होने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर कुमार टंडन, डॉ प्रदीप कुमार प्रजापति विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग, श्रीमती मोनिका वर्मा स्पोर्ट्स टीचर व समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है