CG TOP NEWS
बालोद।नगर पालिका बालोद अंतर्गत 20 वार्डों के लिए पार्षदों और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज दोनों हो प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस कर सकती है। भाजपा से पार्षदों के नामों का पैनल जिला और जिला से संभाग को भेजा जा चुका है, वहीं अध्यक्ष के नाम भी संभाग को भेजे गए, प्रदेश से अनुमोदन पश्चात प्रत्याशियों के नामो की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस से भी पार्षदों और अध्यक्ष के नामों की सूची तैयार कर ली गई है।शुक्रवार को देर शाम तक प्रत्याशियों के नामों को लेकर विचार विमर्श का दौर जारी रहा। कुछ निकायों में तो दोबारा नाम मंगवाए गए। कुरा निकायों में नामों को लेकर खींचतान भी देखा गया। बताया जा रहा है कि पार्षदों और अध्यक्षों के नाम लगभग फाइनल कर लिए गए है, अब बस औपचारिकता के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना शेष है। क्योंकि जिनके नामों पर मुहर लग चुकी है, वे सक्रियता के साथ प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से ललिता यशवंत जैन तथा कांग्रेस से पद्मनी नन्नू साहू को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा जोरो पर हैं।जिला मुख्यालय के राजीव भवन में कांग्रेस कोर रकमेटी की बैठक हुई। जहां निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी के लिए आए नामों पर मंथन चला। इस बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, विधायक अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला महामंत्री रत्तीराम कोसमा, पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा, शीबू नायर, संगीता नायर,कृष्णा दुबे, पीयूष सोनी, प्रशांत सहित वरिष्ठ कांग्रेसीजन मौजूद रहें। इस बीच टिकिट प्रत्याशी के चयन को लेकर काफी गहमा ह गहमी भी रही। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि सभी जगह पर प नामी का पैनल बना कर भेजा गया है। अंतिम मुहर रायपुर में बैठक के दौरान हाईकमान लगाएगी।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने बताया कि पार्षदों और अध्यक्ष के नामों का पैनल मंडल से जिला और जिला से संभाग जा चुका है। संभाग की भी बैठक गुरुवार को दुर्ग में हो चुकी है। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को शुक्रवार को प्रदेश में बुलाया गया है। जहां अनुमोदन के बाद संभवत शनिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। टिकट का आंकलन प्रदेश स्तर से होगा।
भाजपा वार्ड 1 से 20 क्रमवार
कुंती एवन साहू, कमलेश सोनी, प्रीति साहू, शेखर यादव, काजल योगी, दीपक देवांगन, रमेश मालेकर, रुखसाना बेगम, आशुतोष कौशिक, दीपक लोदा, राजू पटेल, छवि साथी, सुनीता मनहर, रवि पांडे, राजेश तारम, सुरेश निर्मलकर, विनीता मरकाम, गिरजेश गुप्ता, श्यामा यादव, संतोष कौशिक।
कांग्रेस वार्ड 1 से 20 क्रमवार
सुमन दानेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, किरण साहू, प्रेमचंद क्षीर सागर, योगेश्वरी साहू, सतीश यादव, सुनील मालेकर, रीता सोनी, निर्देश पटेल, हसमुख टुवानी, ललित कावरे, सुमीत शर्मा, सुभागा देशलहरे, चमेली साहू, मनोज ठाकुर, बंटी शर्मा, गीता बिरजू ठाकुर, अनिल यादव, हसीना बेगम, कसमुद्दीन कुरैशी।



