Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

बालोद। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया। थीम सुरक्षित भविष्य के लिए बच्चियों का सुदृढ़ीकरण के अनुसार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, लैंगिक अपराध को रोकने एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकने विषय पर रंगीली, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता हुई।

पीजी कॉलेज बालोद, भारत/मारुति नर्सिंग कॉलेज दानीटोला, आदर्श कन्या शाला, संस्कार शाला, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय आईटीआई एवं श्योर सक्सेस आईटीआई के प्रतिभागियों ने भाग लिया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमके सूर्यवंशी, सिविल सर्जन डॉ श्रीमाली, डॉ. जितेंद्र सिंह नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी एक्ट, डॉ. सीमा भगत स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. सानू नायक जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. कल्याण सिंह अस्पताल सलाहकार, पूर्णिमा लोधी क्लिनिकल साईकिटिस्ट आरके सोनबोईर, सुकेंद नायक, प्रमोद कुमार साहू, लेखापाल विजय कुमार देवदास, सुनीता देवदास, शैलेंद्री नेताम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है