Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

तमाम कयासों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने अंतोगत्वा बालोद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता प्रतिभा चौधरी को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।
पार्टी ने संगठन और आम कार्यकर्ता की भावना का ध्यान रखते हुए प्रतिभा चौधरी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। सूची में नाम आते ही लोगों की ओर से बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के टिकट दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

वहीं प्रतिभा चौधरी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास किया है और वो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी और सीट को जीतकर भारतीय जनता पार्टी के झोली में डालेंगी। उन्होंने राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है