Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

*@अर्जुन्दा:-* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर ईकाई अर्जुन्दा द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 500 मीटर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न जगहों और स्थानों से होते हुए स्वामी आत्मानंद विद्यालय पर संपन्न हुई।

इस आयोजन में अतिथि के रूप में जगदीश देशमुख, पंकज चौधरी प्रणेश जैन, विश्वास गुप्ता, देवेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे।

अभाविप के प्रदेश सहमंत्री सुश्री मनीषा राणा ने युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए तत्पर है।

*रचनात्मक कार्यों में अभाविप की अहम् भूमिका*

अभाविप के नगर मंत्री प्रीति सोनकर ने अपने संबोधन में कहा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किसी भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का कार्य करता है। साथ ही युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में भी भागीदारी करनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद के आदर्श वाक्य ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर यशवंत कुमार टंडन पूर्व नगर मंत्री अभाविप नगर ईकाई अर्जुन्दा, रेणुका कांशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,ममता साहू , रेशमी कुर्रे, रागिनी साहू, सुदर्शन साहू, शुभम् देशमुख, राजेन्द्र पटेल, दीपेश साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आकाश ठाकुर, करण देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है