Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

बालोद।जिले के दल्लीराजहरा में गुरुवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय नगर पंचायत चिखलाकसा व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर हेमंत कुमार पैकरा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अश्वनी गावड़े, अरविंदनाथ योगी उपस्थित थे। इसके बाद नगर पालिका दल्लीराजहरा के नामांकन पत्रों के कक्ष का निरीक्षण किया। कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए। नगरी निकाय चुनाव के लिए बीएसपी उच्चतर माध्यमिक क्रमांक 2 में बनाए गए मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।अपर कलेक्टर ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल, सामग्री वितरण स्थल, मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम के अलावा वहां पर कार्मिकों व मतगणना एजेंटों को आने-जाने की व्यवस्था से संबंधित रूट एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग आदि की जानकारी ली। सफाई, बिजली, पेयजल, कैमरा तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दीपक चंद्राकर, भूपेंद्र वाडेकर, निर्वाचन शाखा के सहायक प्रोग्रामर सोनम, सहायक अभियंता सलीम सिद्दीकी, उप अभियंता भानुप्रकाश घोष, ऐलन सिद्दीकी, उप अभियंता भानुप्रकाश घोष, ऐलन उपस्थित रहे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए अभी नामांकन प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है