Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

बालोद।कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर चन्द्रवाल ने कार्यक्रम स्थल स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में पहुँचकर वहाँ चल रहे आयोजन के तैयारियों का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से आयोजन के तैयारियों के संबंध में आवश्यक जानकारियां भी ली। उन्होंने अधिकारियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निर्धारित समयावधि में सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित की जाने वाली झाँकियों का निर्माण, पुरस्कार वितरण, परेड व्यवस्था, साउंड सर्विस सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम श्री सुरेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवांश राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है