Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

बालोद ।जिले के डौंडी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद गांवों में हलचल तेज हो गई है। गांव के चौक-चौराहे, होटल, पान ठेले में पंच-सरपंच और जनपद सदस्यों के नाम को लेकर चर्चा होने लगी है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। अफसर भी चुनाव को लेकर गंभीर हो गए हैं। बुधवार को जनपद पंचायत डौंडी में कर्मचारी नामांकन पत्र, लिफाफा, दैनिक विवरण आदि चुनावी सामग्री का मिलान कर सेक्टरवार भेजने की तैयारी में लगे रहे।

जनपद पंचायत डौंडी के सीईओ डीडी मंडले ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म लेने और देने के लिए डौंडी ब्लॉक में 9 सेक्टर बनाए गए हैं। जिसमें कुआंगोंदी, पटेली, घोटिया, आमाडुला, कुसुमकसा, गुजरा, पथराटोला, चिखली और डौंडी हैं। उन्होंने बताया कि इन सेक्टरों में पंच और सरपंच के नामांकन फॉर्म भरे जा सकेंगे।जनपद सदस्य का फॉर्म ब्लॉक मुख्यालय डौंडी के जनपद पंचायत में रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर में मिलेंगे। सरपंच के पद पर चुनाव लड़ने वाले लोगों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, किसी भी तरह की आपराधिक प्रकरण, संपत्ति का विवरण, बैंक खाता, डाकघर बचत, कंपनियों के ब्रांड, मोटर, बाइक, अन्य वाहन का विवरण देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है