Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

बालोद।गुरुवार को डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम चिलमगोटा में खाद्य विभाग की टीम ने फुटकर व्यापारी नरेन्द्र साहू के कोठार एवं घर के आंगन में रखे 321 क्विंटल धान को जब्त किया। 640 कट्टा धान नरेद्र साहू एवं 163 कट्टा धान उसके करीबी भाई दामेन्द्र साहू के पास से जब्त हुआ।जिला खाद्य अधिकारी टीआर ठाकुर ने बताया कि नरेन्द्र साहू के कोठार में 2 मेटाडोर वाहन में से एक में नए एवं पुराने जूट के 167 बोरे में धान भरा था। वहीं दूसरी गाड़ी में पुराने 163 बोरे में धान मिला। कोठार में 2 जगह स्टेकिंग कर रखे कुल 803 कट्टा औसत लगभग 321.20 क्विंटल धान को जब्त कर रेंगाडबरी के समिति प्रबंधक रूद्रनारायण देशमुख को सुपुर्द किया गया है। खरीफ वर्ष 2024-25 के नवीन जुट बारदाने एवं पुराने जुट बारदाने में अनाधिकृत रूप से धान खपाए जाने के कारण दोनों वाहन को पुलिस को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है