Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

  *संक्षिप्त विवरण* -: थाना सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी बिलाई माता मंदिर के पास मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति जो सफेद रंग का शर्ट पहना है जो दानी टोला शराब भट्ठी के पास अपने हाथ में एक धारदार हथियार को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये दानी टोला शराब भट्ठी के पास पहुंचकर देखे तो एक द्वारा धारदार हथियार बटंची चाकू को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।

उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम योगेश ध्रुव उर्फ काला पिता स्व.नरेश ध्रुव उम्र 26 वर्ष साकिन मकेश्वर वार्ड धमतरी का रहने वाला बताया।

आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी से धारदार बटंची चाकू जप्त कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र.21/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

धमतरी पुलिस द्वारा शहर में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे असमाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

*आरोपी का नाम*:-योगेश ध्रुव उर्फ काला पिता स्व.नरेश ध्रुव उम्र 26 वर्ष साकिन मकेश्वर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर. सौरभ,दीपक साहू,आरक्षक मुकेश, चंदर, डायमंड, गोपाल कड़हरे का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है