Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

बालोद।5 रुपए में मजदूरों को भरपेट भोजन देने के लिए बालोद के बुधवारी बाजार में जिले का दाल भात केंद्र खोला गया है। यह केंद्र छत्तीसगढ़ सरकार की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत खोला जा रहा है। बुधवार को भाजपा नेताओं की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया। इस केंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना की प्रसिद्धि को देखते हुए कुछ माह बाद ही, जिले के सभी विकासखंड मुख्यालय में दाल भात केंद्र खोलने की योजना है।

5 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। योजना छत्तीसगढ़ में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में शुरू हुई थी। कांग्रेस सरकार आने के बाद योजना बंद हो गई थी। अब फिर से भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार 5 रुपए में भरपेट भोजन देने वाले दाल-भात केंद्र खोल रही है। स्थानीय मजदूर ने कहा कि इस योजना से गरीबों को लाभ होगा। कम पैसे में भरपेट भोजन कर सकेंगे।

ऐसे जगहों पर खोले जा रहे दाल भात केंद्र

छत्तीसगढ़ के ऐसे जिले, जहां बड़ी तादाद में मजदूर काम करते हैं। मजदूरों की बहुलता है, वहां इस योजना की शुरुआत की जा रही। बालोद जिले का यह पहला केंद्र है। जहां मजदूर जल्दबाजी में सुबह घर से निकल जाते हैं और भरपेट भोजन नहीं कर पाते। उन्हें दोपहर में 5 रुपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था दी गई है।

गरीबों के हित में काम कर रही सरकार

पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, राकेश यादव, यज्ञदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर का कहना है कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय और केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है।

दोपहर के समय में खाने की चिंता होगी दूर

केंद्र के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे राजेश ने कहा कि दाल भात केंद्र के खुलने से अब दोपहर के समय में खाने की चिंता दूर होगी। मैं और मेरे जैसे कई श्रमिक अपने-अपने गांव से सुबह से काम पर निकलने के कारण खाना पैक कर टिफिन में लाते थे। जिससे वह खाना दोपहर होते तक ठंडा भी हो जाता था। अब दाल भात केंद्र के खुलने से मात्र 5 रुपए में हमें गरम भोजन मिल पाएगा, जो हम सभी श्रमिकों के लिए बहुत ज्यादा लाभप्रद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है