Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

बालोद।नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर भाजपा की बैठक यज्ञदत्त शर्मा ने ली।इस दौरान कार्यकर्ताओ की टोह ली।निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में चुनावी सरगरमी तेज हो गई है। भाजपा के नगर पंचायत अर्जुन्दा में निकाय चुनाव प्रभारी व पूर्व बालोद नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा को और मजबूती से जनता के बीच पहुंचाना जरूरी है और सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम करेंगे।

यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि, चुनाव के लिए हमारे सभी कार्यकर्ता तैयार हैं और जिले के सभी नगर पंचायत और नगर पालिका पर भाजपा की सरकार बनेगी।

अर्जुन्दा भाजपा मंडल की टीम ने इस बैठक में आगामी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए पूरी रणनीति तैयार की और सभी कार्यकर्ताओं ने हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है