CG TOP NEWS

CG TOP NEWS 

बालोद।बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सिवनी हनुमान मंदिर के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी मोटर साइकिल में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घायलों को गंभीर हालात में जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया।

दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक का नाम गजेंद्र कुमार साहू (30) निवासी जामगांव (बी) निवासी है। दोनों घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है। पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर के जरिये पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना में दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद मोटर साइकिल सवार लोग 5-10 फीट उछलकर दूर गिर गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।

सामान खरीदकर जा रहा था घर

गजेंद्र साहू का गांव में दुकान है। वह दुकान के लिए सामान खरीदने बालोद आया था। सामान खरीदकर घर जाने के समय सिवनी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

एक दिन पहले ही मनाया था बच्चे का पहला जन्मदिन

गजेंद्र ने एक दिन पहले ही अपने बच्चे गुलशन का पहला जन्मदिन मनाया था। इस घटना ने जन्मदिन की खुशी को मातम में बदल दिया। गजेंद्र की मौत के बाद दो बच्चों से हमेशा के लिए पिता का साया भी छूट गया।

दो घायलों के पहचान में जुटी पुलिस

इधर जो दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस दोनों की पहचान में जुट गई है।

घोटिया के जंगल मोड़ के पास दो बाइक में टक्कर से एक की मौत

बालोद जिले के डौंडी मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम घोटिया जंगल टर्निंग के पास मुख्य मार्ग में दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में चिंताराम सिन्हा (50) निवासी करहीभदर की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। मृतक सोमवार को सुबह 9 बजे बाइक से शिकारीटोला धान मंडी गया था। शिकारीटोला से करहीभदर जा रहा था। तभी दोपहर 12.30 बज घोटिया के जंगल मोड़ के पास दुर्घटना हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर 108 एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल डौंडी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

दूसरी बाइक में सवार चालक को भी चोट लगी है। ग्राम पथराटोला निवासी जसवंत कुमार ने बताया कि बाइक में डिलेश्वर कुमार के साथ मंगलतराई गए थे। बाइक को डिलेश्वर कुमार चला रहा था। मंगलतराई से घर आ रहे थे, तभी दुर्घटना हुई। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों को शासकीय अस्पताल घोटिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डिलेश्वर कुमार को दल्लीराजहरा में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है