Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS

धमतरी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जुआ/सट्टा पर कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

जिस पर धमतरी पुलिस थाना दुगली द्वारा जुआ/सट्टा खेलाने वालों की पतासाजी की जा रही थी।

तभी मुखबिर से सूचना मिली की थाना दुगली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केकराखोली कलामंच के पास आम जगह पर फड़ में विभिन्न चिन्हो,प्रतीकों तस्वीरों में लोगों से रूपये पैसे हारजीत का दांव लगाकर खड़खड़िया नामक जुआ/सट्टा खेला रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जो खड़खड़िया खेला रहा था बाकी खेलने वाले लोग पुलिस को आते देखकर भाग गए,

पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम तरूण कुमार निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर उम्र 25 वर्ष साकिन जामगांव थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ.ग.) का रहने वाला बताये

जिसके कब्जे से नगदी रकम 6000/- रुपये एवं फड़ से 2,250/- रूपये कुल 8,250 रूटये एवं खडखड़िया खेलाने का सामग्री एक प्लास्टिक फ्लैक्स फड़ (बिसात), 06 नग चौकोर गोंटी जिसमें चौकोर नुमा ईट,पान, हुकुम, चिड़ी, झण्डा,मुंडा बना हुआ एवं एक नग टोकरी जप्त कर जुआरी के विरूद्ध थाना दुगली में अप० क्र० 03/25 धारा 6 (क) छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।

*जुआरी का नाम* :-तरूण कुमार निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर उम्र 25 वर्ष साकिन जामगांव थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दुगली निरी.टुमन लाल डडसेना,प्रआर.पुरन साहू,आर.गोकुल राम सिन्हा, वेदप्रकाश सुर्यवंशी, डोमन तारक, तेजराम नेताम, प्रकाश सोनी एवं सायबर सेल प्रभारी एवं सायबर टीम की विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है