Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

बालोद। यातायात नियमों के पालन कराने कलेक्टर कार्यालय बालोद के सामने वाहन चेकिंग कर कार्यवाही किया गया। शासकीय कर्मचारीयों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अन्य वाहन चालको पर एम व्ही एक्ट के कुल 51 प्रकरण, कुल 23,700 रू समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश राठौर के मार्गदर्शन में मंगलवार को यातायात पुलिस बालोद द्वारा जागरूकता अभियान के तहत् लोगो को तथा शासकीय कर्मचारीयों को समझाईश दिया गया तथा यातायात उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही किया गया। जिला संयुक्त कार्यालय बालोद के सामने यातायात पुलिस बालोद द्वारा शासकीय कर्मचारीयों का बिना (हेलमेट/बीना सीट बेल्ट) लगाए वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही किया गया। यातायात नियमों का पालन नही करने पर चालानी कार्यवाही कर समझाईश दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात जागरूकता रथ द्वारा जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में मंडई मेला में भ्रमण कर पाम्पलेट बाटकर लोगो को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान यातायात जागरूकता रथ मालीघोरी, दुधली, डेंगरापार के साप्ताहिक बाजार एवं मंडाई मेला में पहुंचकर आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एंव सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है।जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ लापरवाह वाहनों चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया जा रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले, कुल लापरवाह 51 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर 23700 रू. वसूल किया गया है। साथ ही वाहन चालकों को शराब सेवन कर वाहन न चलाने, मोबाईल का उपयोग न करने, सीलबेल्ट लगाने, बिना हेलमेट वाहन न चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देने तथा संयमित गति से सही दिशा में वाहन चलाने वाहन संबंधित दस्तावेजो को अपने साथ रखने के संबंध में समझाईश दिया गया।आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यक्रम, समझाईश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है