Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS

बालोद। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उपचार में लापरवाही किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे है। इस बीच शनिवार को एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। जिला अस्पताल में एक गर्भवती आपरेशन के लिए 05 घंटे तक दर्द से तड़पती रही और एनेस्थिसिया (बेहोशी) का इंजेक्शन देने वाला कोई चिकित्सक नहीं आया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगे 2 किमी दूरी पर स्थित ग्राम मेढ़की की एक गर्भवती महिला प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल में कई घंटों तक तड़पती रही। लेकिन जिला अस्पताल प्रबंधन का दिल नहीं पसीजा। अस्पताल में डाक्टर नहीं होने का हवाला देकर जिला अस्पताल प्रबंधन अपने हाथ खड़े कर दिया। जिसके बाद गर्भवती महिला का प्रसव जिला अस्पताल में नहीं हुआ। थक हार कर महिला के परिजन एंबुलेंस से बालोद के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंचे, जहां उक्त महिला का ऑपरेशन से कन्या रत्न की प्राप्ति हुआ। जिसके बाद युवा काग्रेस ने जिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।युवा काग्रेस के नेता देवेंद्र साहू ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिला शासकीय अस्पताल मातृ-शिशु अस्पताल में महिला चिकित्सक नियुक्ति व व्यवस्था में सुधार करने की मांग किया है।

युवा काग्रेस के नेता देवेंद्र साहू ने बताया कि बालोद जिले के लिए वरदान मातृ-शिशु अस्पताल आज सुविधाओ की कमी के चलते अभिशाप सिद्ध हो रहा है। उक्त अस्पताल में शनिवार को मेडकी निवासी चन्द्रकांत भारद्वाज की पत्नि विगत दो दिनों से भर्ती थी जिन्हे यह आश्वासन मिला था कि आपके महिला की डीलवरी आसानी से यहा करा लिया जाएगा डीलवरी वाले दिन अचानक शाम को उनके परिजनो को यह सूचना दी जाती है कि वर्तमान में यहा चिकित्सक नहीं है आप कही और जाकर डीलवरी करवाने को कहा गया।जिस पर महिला के परिजन परेशान हो गए और महिला की डीलवरी करवाने की गुहार अस्पताल प्रबंधन से लगाई लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण सूचना है कि जिले का सर्व सुविधायुक्त कहा जाने वाला अस्पताल में चिकित्सक नही है। यह सिर्फ एक घटना नही है इसके पूर्व भी कई बार ऐसी लापरवाही सामने आ चुकी है।युवा काग्रेस ने जिला अस्पताल व मातृ-शिशु अस्पताल की व्यवस्था सुधार करने और शासन से तत्काल महिला चिकित्सक की नियुक्ति करवाने की मांग प्रशासन से किया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान देवेंद्र साहू,वैभव शर्मा,आयुष राजपूत,दीपचंद,पंकज साहू,अजय,देव कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है