Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

बालोद।जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भाठागांव (बी) में खरीदी केंद्र में परिवहन नहीं होने से धान रखने की जगह नहीं है। ऐसे में सोमवार को धान खरीदी बंद रही। किसान भी परेशान रहे।खरीदी केंद्र प्रभारी के मुताबिक खरीदी केंद्र में कुल 36 हजार 384 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। मिलर्स ने 9 हजार 230 क्विंटल व संग्रहण केंद्र धान का परिवहन 3 हजार 198 क्विंटल किया है। अभी भी खरीदी केंद्र में शेष 21 हजार 255 क्विंटल धान परिवहन बचा हुआ है। इस बार 45 हजार क्विंटल खरीदी का लक्ष्य है।समिति प्रबंधक मूलचंद साहू ने कहा कि परिवहन नहीं होने से किसानों को दिक्कत हो रही है। धान खरीदी के लिए जगह नहीं थी। इसलिए सोमवार को खरीदी बंद करनी पड़ी। प्राधिकृत अधिकारी दोषण साहू ने बताया कि उच्च अधिकारी को खरीदी बंद की सूचना ऊपर दे दी हैं। जैसे ही परिवहन होगा धान की खरीदी पुन: चालू होगा। फिलहाल जब तक परिवहन नहीं होगा खरीदी बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है