Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल जी 06 जनवरी को बालोद दौरे पर थे जहां 06 जनवरी 2025 को भी औराभांठा धान खरीदी केंद्र का दौरा किया गया। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला बालोद अध्यक्ष चंद्रभान साहू सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ अमित बघेल ने खरीदी केंद्रों में किसानों से बातचीत की उनकी समस्याएं पूछी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

*3100 रूपये एकमुस्त देने का वादा कर निभाने में विफल रही सरकार_ _अमित बघेल*

इस मौके पर किसानों ने बताया की सरकार ने अपने वायदे के हिसाब से एक मुस्त खरीदी राशि का भुगतान नहीं किया!वर्तमान में किसानों को 2300रू प्रति क्विंटल के दर से किया जा रहा भुगतान।किसानों ने कहा क्या यही मोदी की गारंटी है????

*खरीदी केंद्रों में नियत वजन से ज्यादा तौला जा रहा किसानों का धान*

समस्याओं में सरकार के आदेश के अनुसार तौल नही हो रहा है कई जगह तौल से अधिक तौला जा रहा है,साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विटल लेने का वादा था मगर 20.8 क्विटल ही लिया जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों में परिवहन में भी दिक्कत है समय मे उठाव ना होने के कारण कई जगह समस्या बनी हुई है।

*असंवैधानिक तरीके से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही सरकार*

बिना किसी सरकारी आदेश के कई खरीदी केंद्रों में किसानों से सहमति पत्र भी भरवाया जा रहा है कि ज्यादा तौल में किसानों को कोई दिक्कत नहीं है!गैरवाजिब तरीके से छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों को लूटने का षडयंत्र बदस्तूर जारी है।अगर यही स्तिथि रही तो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एक बड़े किसान आंदोलन को जन्म देगी।

*किसान बड़ा या सिस्टम की कार्यप्रणाली????*

बघेल जी ने कहा कि 21क्विं. धान खरीदी के विपरीत में 20किलो धान कम खरीदी जा रही जिसका कारण तकनीकी(कंप्यूटर सिस्टम) को बताया जा रहा जिससे किसानों का लेना देना नहीं अपितु सरकार को सिस्टम सुधारने की जरूरत है।बघेल जी ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा किसानों को रकबा सरेंडर करने कहा जा रहा है। क्या इस सरेंडर रकबे का सीधा फायदा राइस मिलर को पहुंचाने का षडयंत्र है??सवाल बड़ा है कि इस मंशा के पीछे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है??

*मजबूत एवम् स्वस्थ क्षेत्रीय राजनिनितिक पार्टी का विकल्प देने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रतिबद्ध।*

आज आम जन मानस की चाहत है कि छत्तीसगढ़ में ऐसा तीसरा विकल्प बने जो मूल छत्तीसगढ़िया समाज के पैमाने पर खरा उतरे।

आप को विदित हो कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 2023-24 के विधानसभा चुनाव में अपना हाथ आजमाया था और केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल खुद धरसींवा विधानसभा से उम्मीदवार थे अमित बघेल का कहना है कि क्षेत्रीय मुद्दों को उजागर कर छत्तीसगढ़ में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़ की राजनीतिक समीकरण जरूर बदलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है