Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 06.01.2025 षष्टम दिवस को सेंट जेवियर्स स्कूल में यातायात नियमो के प्रति छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यातायात संबंधी चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा माह के समापन में पुरूष्कृत किया जावेगा।

लायनेस क्लब धमतरी के सहयोग से शहर के घड़ी चौक में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सड़क सुरक्षा उपकरण हेलमेट, सीटबेल्ट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए फूल देकर सम्मानित किया गया एवं अन्य वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए दोपहिया, चारपहिया वाहन चलाने, सफर के दौरान आवश्यक रूप से सड़क सुरक्षा उपकरण हेलमट, सीटबेल्ट लगाने संदेश दिया गया।

ग्रामीणजन तक सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों को प्रचारित करने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता रथ ग्राम सोरम में आयोजित मंडई कार्यकम में पहुंचकर मंडई घुमने आये ग्रामीणजन को पीए सिस्टम के माध्यम से सड़क सुरक्षा का उपाय बताते हुए हेलमेट, सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड, शराब सेवन कर, रांग साईड, तीन सवारी, मोबाईल फोन का उपयोग करते वाहन नही चलाने, मालयान में सवारी नही बिठाने, नाबालिग बच्चों को वाहन नही देने बताकर यातायात नियमों का पालन करने अपील कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते यातायात संबंधी पाम्पलेट वितरण किया।

सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्य को सफल बनाने हेतु सदर मार्ग में पैदल पेट्रोलिंग करते हुए अव्यवस्थित यातायात को व्यवस्थित कर व्यवसायियों को यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दी गई।

उक्त कार्यक्रम में समाजसेवी संस्था आल इंडिया लायनेस क्लब के अध्यक्षा जानकी गुप्ता, ग्रीन आर्मी से विकास गुप्ता, महिला अध्यक्ष गुजराती समाज कनक शाह, इनरव्हील क्लब से प्रिंयका पंजवानी, सिंधी समाज संरक्षक वीणा नायडू, प्रशांत नायडू, यातायात से उनि. खेमराज साहू, सउनि. रामकृष्ण साहू, प्रआर. जितेन्द्र कृदत्त, आर. गणपत डिंडोलकर, कृपानिधि गजेन्द्र, धर्मेन्द्र जांगड़े, चालक कोमल ठाकुर, जीवन साहू, रवि निषाद उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है