Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

*@अर्जुन्दा:-* शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ के द्वारा महाविद्यालय की छात्राओ व अर्जुन्दा नगर की महिलाओं हेतु स्वास्थ्य जागरूकता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ वीना चंद्राकर, CHC गुण्डरदेही उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वति की वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता ने महिला प्रकोष्ठ के दायित्वो व छात्राओं के हितो के संबंध में जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ वीणा चंद्राकर के द्वारा छात्राओं को प्यूबर्टी मासिक धर्म की अनियमितता, हार्मोनल असंतुलन PCOS PCOD फाइब्रायड के संबंध में महत महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर की जांच व निदान के विषय में अतिमहत्वपूर्ण जानकारी दी। विवाह उपरांत भी शारीरिक व मानसिक परेशानियों के कारण व समाधान पर चर्चा की। कार्यक्रम में कुल 86 छात्राए उपस्थित थी जिते महाविद्यालय की ओर से सेनिटरी नैपकिन कभी के पैकेट्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन का संचालन डॉ अरुणा साव, संयोजक, महिला प्रकोष्ठ व आभार प्रदर्शन सुश्री प्रभा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ समीर दशपुत्र, डॉ प्रदीप प्रजापति, डॉ प्रीति ध्रुवे भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है