Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS 

दल्ली राजहरा- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने नगर के सभी भाजपाइयों के साथ मिलकर नगर की सफाई दीदियों को कंबल भेंट कर उनका सम्मान किया उन्होंने कहा कि नगर की सफाई दीदीया पूरे शहर की उचित साफ सफाई के साथ घर-घर जाकर गिला व सूखा कचरा को एकत्र कर उसे एमएलआरएस सेंटर ले जाती है उनके इस कार्य से आज हम गंदगी की वजह से फैलने वाली बीमारियों से अपने परिवार को बचा पा रहे हैं उन्होंने कहा कि पहले सफाई कर्मचारियों को लोग कचरा वाला आ गया कहते थे लेकिन अब लोग कहते हैं की सफाई वाले आ गए हैं आज उनके प्रति लोगों में सम्मान आया है क्योंकि वह पूरे शहर के गंदगी और कचरा को साफ करते हैं सबने सफाई दीदियों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार जताया और उनका सम्मान किया इस दौरान राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री रमेश गुर्जर, जयदीप गुप्ता, रमेश जैन, किरण सिंह, लीलावती साहू, कासिम कुरैशी, सुरेंद्र बेहरा, भूपेंद्र श्रीवास, शंकर लाल, साहू मोनू जायसवाल, उषा साहू, गीता मरकाम, इमरान’ तोरण साहू, राकेश द्विवेदी,शंकर साहू, जीतू ठाकुर, हरि गुप्ता, उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है