Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

बालोद।भाजपा केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने बालोद जिले में चेमन देशमुख को भाजपा की कमान दी गई है। इसकी घोषणा आज जूगेरा स्थित जिला मुख्यालय के स्थित भाजपा कार्यालय में की गई है। जिला संगठन चुनाव अधिकारी नीलू शर्मा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में बंद लिफाफे को खोलकर जिला अध्यक्ष के नाम की विधिवत घोषणा की गई है। इस घोषणा के होते ही भाजपा में नई ऊर्जा का संचार हो गया। उनके समर्थक सहित शुभचिंतकों ने जिला भाजपा कार्यालय जुंगेरा में जमकर नारेबाजी कर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी जगह संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें फेरबदल के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास भाजपा कर रही है। इस क्रम में अब चेमन देशमुख बालोद जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। बालोद जिला भाजपा के नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा प्रदेश प्रवक्ता व जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा ने की। जिसमे बालोद जिला भाजपा के नए अध्यक्ष चेमन देशमुख बनाए गए है। जुंगेरा में दोपहर में हुए एक आयोजन में पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच नाम की घोषणा हुई।सभी ने नए अध्यक्ष का स्वागत सम्मान कर बधाई दी। निवर्तमान अध्यक्ष पवन साहू ने स्वागत भाषण दिया तो मंच संचालन राकेश छोटू यादव ने किया। बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष की घोषणा के समय पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां नाम की घोषणा के पूर्व कई नामो की चर्चा होते रही गहमा गहमी का माहौल बना रहा। चेमन देशमुख के अध्यक्ष बनाए जाने पर जमकर आतिशबाजी हुई। बैठक में निर्वाचन के पहले पूर्व मण्डल अध्यक्ष सहित नए मण्डल अध्यक्षों का भी स्वागत सम्मान किया गया। वही नीलू शर्मा ने नए मण्डल अध्यक्षों को शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर नील शर्मा यशवंत जैन, पवन साहू, राकेश यादव, वीरेंद्र साहू, राजेन्द्र राय, अभिषेक शुक्ला, प्रीतम साहू, केसी पवार, नरेश यदु, देवेंद्र जायसवाल, दिलीप शर्मा, छगन यदु, संध्या भारद्वाज, प्रमोद जैन शीतल नायक, मीना सत्येंद्र साहू, किशोरी साहू, सौरभ लुनिया, जयेश ठाकुर, अमित चोपड़ा, राकेश छोटू यादव, कुलदीप कत्याल, शाहिद खान, ठाकुर राम चंद्राकर, प्रतिभा चौधरी, मोहन चोपड़ा, अश्वनी यादव, पुष्पेंद्र चंद्राकर, नीतीश मोंटी यादव, सोमेश साहू, चमन लाल व राजनांदगांव के दीपक चौहान, रमेश सोनवानी, नंदकिशोर शर्मा, इशा प्रकाश साहू, कौशल साहू, राजेश सोनी, रोहणी साहू, मनीष झा, कमलेश सोनी, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू, मोहन जैन हरीश कटझरे, टीनेश्वर बघेल, राजेश दसोड़े, लीला लाले शर्मा, गोविंद वाधवानी, जसराज शर्मा, महावीर तातेड़, जयलाल मालेकर, कमल बजाज, पंकज चौधरी, दिनेश अग्रवाल, पोषण बनपेला, सुखदेव कोरेटी, व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है