Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS 

बालोद।बालोद ब्लाक के ग्राम पीरिद के गरीब परिवार का बेटा खिलेंद्र साहू अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी करके गांव लौटा तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। खिलेंद्र साहू जीवन में संघर्षों का सामना करते हुए बड़ा हुआ है। कोरोना काल में उन्होंने अपने पिता बनवाली राम को खो दिया। जो कि दर्जी का काम किया करते थे।

पिता के चले जाने के बाद भी हिम्मत नहीं हारे। मां ने उनका हौसला बढ़ाया। उनका बड़ा भाई भेलेंद्र अपने पिता की जगह पढ़ाई के साथ दर्जी का काम कर रहा है। वहीं दूसरी ओर खिलेंद्र मार्च 2024 में अग्निवीर में चयनित हुए। ट्रेनिंग पूरा करके जब वह अपने गांव लौटा तो उनकी माता लीला बाई भावुक हो गई। बेटे की कामयाबी पर उसने फक्र महसूस करते हुए आरती उतारकर सम्मान किया। अग्निवीर खिलेंद्र का स्वागत सम्मान करने गंगा प्रसाद, देशमुख, बीरेंद्र कुमार साहू, तुका राम साहू, नीलेश्वर देशमुख हुलेश देशमुख, राजू साहू, कोमल साहू, मानिक साहू, खिलु साहू, भेलेंद्र साहू, सोनू साहू, लघनु साहू समेत अन्य लोग पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है