Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS 

बालोद।बालोद जिले के ग्राम सांगली में पत्नी ने पति को चाय नहीं देने की बात कही। यह विवाद इतना बढ़ा कि नाराज पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति ने थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। मामला गुरुर ब्लॉक के कंवर पुलिस चौकी का है।

रसोई का दरवाजा बंद कर घटना को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी पति के हमले में पत्नी ईश्वरी साहू घायल हो गई। उसे इलाज के लिए परिजन धमतरी के जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सुबह 4 बजे की है। पति ने पत्नी ईश्वरी साहू को चाय बनाने कहा। वह रसोई में गई तो पति केवल साहू दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। वहीं घर के बच्चे और ईश्वरी की मां दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। ईश्वरी साहू चिल्लाती रही। पति ने धारदार वस्तु से उस पर हमला कर दरवाजा खोला और फरार हो गया। बाद में उसने कंवर चौकी में सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

2024 में हुई थी 18 हत्याएं

जिले में 2024 में हत्या के कुल 18 मामले सामने आए थे। अधिकतर मामले पत्नी पर चरित्र शंका एवं शराब के नशे में अंजाम दिए गए हैं। इन मामले के लगभग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर पुलिस लगातार गांव, हाटबाजारों में जाकर साइबर अपराध व अन्य अपराधों से बचने जानकारी देती है।

मामूली बातों पर हो रही हत्या

देखा जाए तो जिले में हत्या के कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं। जिसमें मामूली बातों को लेकर हुए विवाद में हत्या की गई। पुलिस विभाग लगातार जागरुकता अभियान भी चला रहा है, लेकिन इसका भी असर नहीं दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है