Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS

बालोद ।बालोद जिले के कंवर थाना चौकी क्षेत्र के ग्राम सांगली में एक महिला कुल्हाड़ी से मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर पति ने अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। तत्काल घायल महिला ईश्वरी साहू को इलाज के लिए धमतरी के जिला अस्पताल परिजनों द्वारा ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि कंवर थाना चौकी क्षेत्र के ग्राम सांगली निवासी केवल चंद्र साहू ने अपनी पत्नी को किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करते हुए अपने रूम में बंद कर कुल्हाड़ी लेकर बेरहमी से सर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। महिला को घायल अवस्था में धमतरी के जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी पति केवल चंद्र साहू ने इस घटना को अंजाम देने के बाद थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए खुद को सरेंडर कर दिया। वही इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। बहरहाल आरोपी पति ने किस लिए अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया है यह कारण अभी अज्ञात बना हुआ है। जांच के बाद ही यह कारण स्पष्ट हो पाएगा। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है