Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

CG TOP NEWS 

बालोद।नए साल 2025 का आगाज हो चुका है। 31 दिसंबर को लोगों ने जमकर नए साल का जश्न मनाया। इस जश्न के बीच जमकर जाम भी छलकाए गए। वहीं इस बार बालोद जिले में लोगों ने नए साल पर शराब पीने का नया रिकॉर्ड ही बना दिया है। इन दो दिनों के भीतर बालोद जिले के शराब प्रेमियों ने लगभग 3 करोड़ 89 लाख रुपए की शराब गटक ली। इन दो दिनों में बालोद जिले में हुई रिकॉर्ड तोड़ शराब की बिक्री से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बालोद जिले में मदिरा प्रेमियों की कमी नही है। युवा वर्ग ने सबसे अधिक शराब का लुत्फ उठाया। हालांकि युवाओं के अलावा अधेड़ व बुजुर्ग वर्ग के लोगों ने भी शराब सेवन कर पुराने साल की विदाई और नए साल का स्वागत किया। साल के अंतिम दिन व पहला दिन लोगों के लिए काफी उत्साह व उमंग का दिन रहता है। 31 दिसंबर को साल की विदाई देने व दूसरे दिन 1 जनवरी को नए वर्ष के स्वागत में लगे रहते हैं। इस दिन लोग खूब मस्ती करते हैं। जिला आबकारी विभाग से जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को बालोद जिले के 18 शराब दुकानों में 01 करोड़ 82 लाख 32 हजार 520 रुपए की शराब बेची गई है। वहीं 01 जनवरी को 02 करोड़ 7 लाख 5 हजार 22 रुपए की शराब बेची गई है। आंकड़ों के मुताबिक बालोद जिले में रोजाना 01 लाख 39 लाख रुपए की शराब बेची जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 31 दिसंबर और 01 जनवरी के दिन जिले भर में शराब की दोगुनी खपत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है