Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*
IMG-20261028-WA0002

 

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई कथित अभद्र एवं अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में बालोद में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास और जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक परंपराओं और सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच वैचारिक मतभेद और विरोध स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक बयानों में संयम बरतने और राजनीतिक संवाद की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

ये रहे उपस्थित

 

कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुलशन साहू, जिला महामंत्री अनूप देशमुख एवं हिमांशु साहू, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मंत्री लवन साहू, आशुतोष कौशिक एवं देवेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष ढालेंद्र सार्वा, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, जिला कार्यालय मंत्री राहुल साहू, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जागेश्वर धीमर, जीत यादव, जिला स्वाध्याय प्रमुख तेषांत देशमुख, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान सहित भाजपा मंडल से राकेश बाफना, संतोष कौशिक, प्रतिमा यादव, दीप्ति यादव, मनीष माधवानी एवं भूपेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।इसके अलावा भाजयुमो बालोद मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी, गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष नीतीश सोनकर, जुंगेरा मंडल अध्यक्ष लोकेश देवांगन, बालोद मंडल महामंत्री कमल बजाज एवं तुषार धीमर, कोषाध्यक्ष वैभव रखेचा, अर्पित दुबे, पुष्कर देशमुख एवं योगु ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है