बालोद गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक 01 (अंग्रेजी माध्यम स्कूल) कुर्मीपारा बालोद में वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी उपस्थित थी। विशेष अतिथि के रूप मे निर्देश पटेल, कसमुदीन कुरैशी,रवि प्रकाश पांडे,गिरजेश गुप्ता, अश्विनी गौतम उपस्थित थे।
प्रतिभा चौधरी ने कार्यक्रम में पालकों की उपस्थिति विशेषकर माताओं की उपस्थिति देखकर प्रसन्नता व्यक्त की एवं कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता एवं प्रदर्शन की सराहना की।
शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष शेख मतीन व शाला की प्रधानपाठिका नूरानी मैडम ने बताया कि कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में समिति के सभी सदस्यों, शिक्षकों, पालकों एवं बच्चों का सहयोग रहा।



