Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

बालोद।जिले में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहींं ले रही हैं। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम अछोली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बेटी व पिता की मौत हो गई, जिसमें 10 साल की मासूम बच्ची नैना नेताम व मोटरसाइकिल चालक पिता सुरेश नेताम उम्र 40 साल की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई। बेटी व पिता की मौत के बाद नैना की मां व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक जनवरी से अब तक 399 सड़क दुर्घटना हो चुकी हैं और 158 लोगों की जान चली गई। वहीं 367 लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं।

 

एक साथ हुई बेटी व पिता का अंतिम संस्कार

 

 

शनिवार को बेटी नैना व उनके पिता सुरेश के शव का पोस्टमार्टम किया गया और पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप दिया गया। गृह ग्राम कोंडे के मुक्तिधाम में बाप-बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव में जब एक साथ पिता व बेटी की अर्थी निकाली गई तो पूरा गांव रो पड़ा।

 

 

तेज रफ्तार वाहन चलाना बन रहा मौत का कारण

 

सड़क दुर्घटनाओं में जितने भी हादसे में मौतें हुई हैं। वह तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण हुई हैं। शुक्रवार शाम हुई दुर्घटना में भी ट्रक काफी तेज रफ्तार में थी। तेज रफ्तार वाहन से मोटर साइकिल की टक्कर हुई तो मोटरसाइकिल के दो टुकड़े हो गए।

 

इस माह 41 दुर्घटनाओं में 17 लोगों की मौत

 

पुलिस विभाग की मानें तो इस अगस्त माह में ही 29 अगस्त तक की स्थिति में 41 सड़क दुर्घटनाएं पूरे जिले भर में हुई हैं और इन सड़क दुर्घटनाओं में कुल 17 लोगों की मौत हुई है व 31 लोग घायल हुए हैं। रफ्तार पर लगाम लगाने पुलिस विभाग द्वारा भी लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन दुर्घटनाओं में कमी नहींं आ रही है बल्कि दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ते क्रम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है