Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

 

बालोद-जिले के गुण्डरदेही थाना ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम डगनिया ग्रीन के कोया फार्म प्लाट न. 10 के लान में 52 तास पत्ती से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती खेल रहे 16 जुआवरियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने जुआवरियों से नगदी 08 लाख 01 हजार 200 रूपये , 52 ताश पत्ती व कार बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण एवं उपनिरीक्षक मनीष शेण्डे, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे लगातार अवैध जुआ, सट्टा, पर लगाम लगाने कार्यवाही की जा रही है

।पुलिस के अनुसार रविवार को टाउन पेट्रोलिंग, अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ जुआवरियों द्वारा ग्राम डगनिया ग्रीन के कोया फार्म प्लाट न. 10 के लान में 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर तास पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआवरियों में मोहम्मद फहीम पिता मोहम्मद सलील उम्र 38 साल निवासी गंजपारा दुर्ग , प्रमोद निवारे पिता रूखमन निवारे उम्र 37 साल निवासी चंगोराभांठा, टिकरापारा रायपुर , रोशन कुमार पिता रमेश कृपलानी उम्र 34 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कालोनी रायपुर , अनिकेत लक्ष्यवाणी पिता स्व. बसंत उम्र 27 साल निवासी रतन कालोनी, दानीटोला, धमतरी ,राजीव तिवारी पिता स्व. रामनरेश तिवारी उम्र 34 साल निवासी शक्ति बाजार रायपुर , केवलदास भारती पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 30 साल निवासी कमल विहार रायपुर, नागेश्वर साहू पिता जुराखन साहू उम्र 29 साल निवासी कांदूल, मौदहापारा रायपुर, ओमप्रकाश चंद्रा पिता नेगीलाल चंद्रा उम्र 32 साल निवासी देवसागर भटगांव सारंगगढ़-बिलाईगढ़ , जितेन्द्र सिंधी पिता रमेश कुमार उम्र 32 साल निवासी इंद्रप्रस्थ मस्जिद के पास रायपुर ,मनीष पटेल पिता क्षीरसागर पटेल उम्र 30 साल निवासी लाखेनगर रायपुर, संजय महेश्वरी पिता मोहनलाल उम्र 50 साल निवासी गंजपारा दुर्ग , पप्पू साहू पिता कमल साहू उम्र 38 साल निवासी राजीव नगर दुर्ग , हेमलाल ढीमर पिता संतानु ढीमर उम्र 26 साल निवासी रूआंबांधा दुर्ग , परमानंद कुर्रे पिता जीवनलाल कुरे उम्र 30 साल निवासी हंचलपुर अर्जुनी धमतरी , कमलेश साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 54 साल निवासी बोरियाखुर्द रायपुर , जितेन्द्र सिंह महेन्द्र प्रताप उम्र 32 साल निवासी बोरियाखुर्द रायपुर को पकडा गया जिनके पास व फड से कुल 8 लाख 01 हजार 200 रूपये नगदी व 52 पत्ती ताश व कार कमांक 01. सीजी 04 एन एक्स 6004 कीमती 5,00,000.00 रूपये, 02. सीजी 07 सी क्यु 8747 कीमती 6,00,000.00 रूपये, 03. सीजी 04 एन जी 6086 कीमती 1,00,000.00 रूपये जुमला कीमती 20,01,200.00 रूपये को बरामद किया गया। आरोपियो के विरूद्ध थाना गुण्डरदेही में धारा 3 (2). छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनीष शेन्डे, प्रआर, योगेश सिन्हा, प्रआर, जसवंत जांगड़े, प्रआर. कमलेश रावटे, आर. यशवंत देशमुख, आर. विकास साहू, आर. मनीष तिवारी, आर. जगदीश बधमार, आर. सत्यप्रकाश यादव का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है