Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

बालोद- जिला मुख्यालय से 3 किमी दूरी पर स्थित ग्राम मेडकी में बुधवार को अक्षय तृतिया ( अक्ति) का त्यौहार पारंपरिक ढंग से मनाया गया। छोटे छोटे बालिकाओ ने धर में ही गुड्डे और गुड़ियाें की शादी रचाईं। ग्रामीणों ने अपने ठाकुरदेव की विशेष पूजा अर्चना कर अच्छी फसल होने की कामना की गई। पर्व की तैयारी ग्रामीण पहले से ही कर लिए थे। ठाकुरदेव की पूजा के लिए पलाश या महुआ के पत्ते से बने दोना मंगलवार को घर में लाकर पहले से ही रखा गया था।कई लोगों ने सुबह ही दोना पत्तल की व्यवस्था की। इसी दोने में ठाकुर देव को भोग समर्पित किया गया। ठाकुरदेव की पूजा अर्चना के बाद किसान अपने खेतों में कुछ धान बीज की बोनी कर खरीब फसल की शुरुवात की गई। किसानो ने बताया कि मान्यता है कि खेतों में अक्ती के दिन बोए बीज में खुद ठाकुरदेव स्थापित रहते है। इससे अच्छी फसल होती है। साथ ही इस दिन मान्यता है कि गांव के ठाकुर देव की जब तक पूजा नहीं की जाती तब तक गांव के कोई भी व्यक्ति जल स्त्रोत से पानी नहीं ले सकता। चाहें जल स्त्रोत हैंडपंप, तालाब, कुआं या निजी व सरकारी मोटर पंप ही क्यों न हो।

 

 

ग्राम मेढ़की में तीन दिनों तक चला गुड्डा गुुड्डी के विवाह का रश्म

 

ग्राम मेढ़की के शीतलापारा में तीन दिनों तक गुड्डा गुड्डी के विवाह का रस्म किया गया। ग्राम मेढ़की में सुबह से ही बच्चे अपने गुड्डा गुड्डी की शादी के लिए छग के परम्परा अनुसार चुलमाटी लेने के लिए शीतला मंदिर की मिटटी लेने गाजे बाजे के साथ पहुचे थे।इस दौरान चुलमाटी की मिटटी से मण्डप को सजाया गया जिसके बाद अलग अलग मण्डपो में गुड्डा गुड्डी को तेल हल्दी चढ़ाया गया वहीँ दोपहर में छोटे छोटे बच्चों द्वारा मैन नाचा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने गाजे बाजे की धुन पर जमकर थिरक रहे थे जिसे देखने के लिए लोग उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

 

 

गुड्डा गुड्डी के टिकावन कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीण

 

 

छग की परम्परानुसार रात को गुड्डा गुड्डी का टिकावन रखा गया जिसमे ग्रामीण महिलाए व् पुरषो ने गुड्डा गुड्डी को टीका लगाकर पैसे भेट किए वही बच्चों द्वारा टिकावन में आय लोगो के लिए नास्ते की व्यवस्था भी की गई थी इस तरह से गुड्डा गुड्डी का विवाह रचाया गया। शीतला पारा में आज अक्षय तृतीया अवसर पर ग्राम मेंड़की में सरपंच मंजूलता परस साहू, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष गुणवंत लाल श्रीवास्तव का साहू, बालक राम साहू अभिजीत श्रीवास्तव जयप्रकाश साहू कुंदन साहू मनोहर साहू खेमू पटेल, रेखा ठाकुर कृष्नी पटेल सावित्री विश्वकर्मा गंगा साहू जगदीश साहू यश साहू द्वारा गुड्डा गुड्डी विवाह के शादी समारोह में शामिल होकर टीकावन में पैसे भेट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है