Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

*महार माहरा कोसरिया शाखा का प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन हुआ संपन्न*

 

छत्तीसगढ़:- महार महरा माहरा (कोसरिया – शाखा)का प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन 29/03/2025से 30/03/2025 को ग्राम मरार टोला जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में संपन्न हुआ, इस महाधिवेशन में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी,जिला राजनांदगांव, जिला बालोद, जिला रायपुर, जिला दुर्ग, जिला कांकेर , जिला बस्तर एवं अन्य जिलों से भी अधिक से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इस समाज का एकता संगठन काफी मज़बूत है भारी उत्साह देखने को मिला यह अधिवेशन 3 वर्ष में एक बार किया जाता है समाज को संगठित रखने के लिए 29/03/2025 को कार्य क्रम की मुख्य अतिथि  नम्रता सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष जिला मानपुर, मोहला  अध्यक्षता की, समाज के प्रमुख माननीय राम शैलेन्द्र जी ने सुबह 10 बजे भगवान नारायण देव जी की पूजा अर्चना की साथ ही अधिवेशन की शुरुआत भी किए। अतिथियों और सामाजिक पदाधिकारियों का सम्मान किया गया ,नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का और प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया,सामाजिक नियमावली पर भी चर्चा हुई, आवश्यक संशोधन और सामाजिक समस्याओं का निराकरण पर विचार किया गया।

30/03/2025 को विधायक माननीय  इन्द्र शाह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।सुबह 9 बजे से शाम 6बजे तक सामाजिक उत्थान पर परिचर्चा हुई प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन और शपथ ग्रहण हुआ और सामाजिक समस्याओं का निराकरण भी किया गया शाम 6बजे महाअधिवेशन का समापन किया गया।

महा अधिवेशन में सामाजिक बंधुओं की अत्यधिक संख्या में उपस्थिति रही।

महाधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष  राम शैलेंद्र,प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमंत आरदा ,प्रांतीय सचिव भक्ता राम मांडवी ,प्रांतीय कोषाध्यक्ष सलवंत धाकड़े,प्रांतीय सह सचिव दीपक आरदे सहित समस्त सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

 

*दीपक आरदे*

*प्रांतीय सह सचिव महार महरा माहरा (कोसरिया – शाखा)*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है