Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

*पीट एनडीपीएस के तहत बालोद पुलिस की कार्यवाही*

*थाना डौण्डीलोहारा अंतर्गत गांजे के आदतन आरोपी को जेल दाखिल किया गया*

नशे की विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने , अवैध रूप से गंजा की तस्करी को रोकने हेतु  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन , पुलिस अधीक्षक बालोद  एस आर भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद  अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में नशे में सक्रिय लोगों की जानकारी एकत्रित कर पीट एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था l

निर्देश के अनुपालन में जिले में पूर्व में नशे में विशेष कर गांजे के प्रकरण में संलिप्त अपराधियों के रिकॉर्ड चेक किए गए इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी डौंडीलोहारा मुकेश सिंह के द्वारा डौडीलोहारा क्षेत्र की राजू तिवारी पिता स्वर्गीय गोपीचंद तिवारी निवासी वार्ड क्रमांक 3 जैन मंदिर के पीछे डौडीलोहारा जिला बालोद छत्तीसगढ़ को माननीय न्यायालय आयुक्त महोदय दुर्ग संभाग दुर्ग के द्वारा स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3 सहपठित धारा 11 के तहत 6 माह के लिए जिला जेल बालोद में निरोध करने का आदेश दिया गया माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में आरोपी राजू तिवारी को जिला जेल बालोद में निरोध किया गया । नशे के विरुद्ध बालोद पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है