Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

*एलएलबी की छात्रा कु. शीतल महोबिया पिता अजय महोबिया निवास गंज पारा बालोद ने हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में बनाई जगह*

 

बालोद।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते कु. शीतल महोबिया पिता अजय महोबिया ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान प्राप्त कर बालोद जिले और अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है। वे शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद की एल.एल.बी. (छठवें सेमेस्टर) की छात्रा थीं।

 

उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और सहपाठियों में खुशी का माहौल है। शीतल ने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह सफलता हासिल की है।

 

शीतल अब आगे विधि संकाय मे ही एलएलएम की पढ़ाई कर रही है व हाल ही में हुए एलएलएम प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज कर चुकी हैं। उनकी यह सफलता भविष्य में उनकी विधि क्षेत्र में एक उज्ज्वल करियर की ओर संकेत करती है।

 

बालोद कॉलेज प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने कु. शीतल महोबिया इस उपलब्धि पर हर्ष किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है