Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न**बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी*

 

बालोद। बालोद जिले में आए दिन आत्महत्या या फिर मौत की खबर सामने आती ही रहती है। ऐसे ही जिले के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी नाराज पत्नी को मनाकर वापिस घर ले जाने ससुराल गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गुरेदा गांव पहुंचा था। लेकिन पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया। इस बात से दुखी होकर युवक ने उसी गांव में पेड़ पर फांसी लगा ली।वही आपको बता दें की सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक के जेब से 2 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान महेंद्र कुमार देवांगन के रूप में हुई है।

उसने 2 साल पहले दूसरे जाति की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कुछ समय तक छत्तीसगढ़ के बाहर जीवन यापन कर रहे थे। इसके बाद दोनों वापिस प्रदेश लौटे और युवक के गांव अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के भाटागांव में रहने लगे।

शादी के 6 महीने बाद अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मृतक की पत्नी ने उसे छोड़कर मायके चली गई, जो अब तक वापिस नहीं लौटी। इस बीच में युवक कई बार उसे मनाकर घर वापिस लाने ससुराल गया, लेकिन उसकी पत्नी ने मना कर दिया। इस बार भी जब पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया, तो युवक ने उसी के गांव में खुदखुशी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है