Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

बालोद। जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरे ने अपने ऊपर मिट्टीतेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। झुलसे व्यक्ति को गंभीर हालत में धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। दोनों युवक की सगाई हो चुकी है। शादी का कार्ड भी छप चुका है। आगामी माह में शादी होनी थी।

 

 

3 मार्च को होनी है शादी, युवक ने लगा ली आग

 

गुरुर थाना अंतर्गत ग्राम टेंगनाबरपारा निवासी युवक तरुण विश्वकर्मा ने अपने ऊपर मिट्टीतेल डालकर आग लगा ली। लोगों ने आग बुझाकर जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने इस तरह का कदम क्यों उठाया, यह अज्ञात है। घटना रविवार की है। युवक की शादी 3 मार्च से शुरू होने वाली है। शादी का कार्ड भी बंट चुका है।

 

दानीटोला में 30 साल के युवक ने लगाई फांसी, हो गई मौत

 

बालोद थाना अंतर्गत ग्राम दानीटोला में 30 साल के युवक कोमल रावटे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की सगाई हो चुकी है। आगामी माह में शादी होनी थी। पुलिस जांच कर रही है। घटना सोमवार सुबह 8 से 9 बजे के मध्य की है। घटना के समय घर में कम लोग थे। युवक अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। इससे सब सकते में हैं। पिता ने उसके कमरे का दरवाजा खोला, तब पता चला।

 

इधर गुजरा की सिविल इंजीनियरिंग छात्रा की संदिग्ध मौत

 

जिले के ग्राम गुजरा की हिना की दुर्ग में मौत हो गई। हिना की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वह कुछ साल से दुर्ग में रहकर सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। देर शाम को उसके शव को गांव लाया और अंतिम संस्कार किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है