Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

20 अप्रेल को भिलाई में सामूहिक आदर्श विवाह व युवक-युवती परिचय सम्मेलन।

 

लौहनगरी पहुँचे भिलाई वैश्य साहू समाज के प्रतिनिधि।

 

आदर्श विवाह से समाज में एकजुटता दिखाने की अपील की।

 

दल्लीराजहरा -मां कर्मा के आशीर्वाद से वैश्य तेली समाज द्वारा भिलाई में सामूहिक आदर्श विवाह एवं युवक,युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है | उसी संदर्भ में दिनांक 13 फरवरी 2025 बुधवार को

भिलाई से साहू समाज के वरिष्ठ भूतपूर्व अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद गुप्ता एवं अध्यक्ष श्री लल्लन गुप्ता और श्री कमलेश साहू कोषाध्यक्ष, नंदू साहू, पप्पू गुप्ता, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष साहू समाज श्रीमती रेखा साहू राजनांदगांव व

भिलाई से दल्ली राजहरा झुनमुन गुप्ता निवास आगमन हुआ एवं भिलाई में 19 से 20 अप्रैल को आदर्श विवाह एवं युवक युवती सम्मेलन के संबंध में विशेष चर्चा हुई। अध्यक्ष लल्लन गुप्ता ने कहा की समाज में समानता एवं समरसता का भाव,एकजुटता का परिचय,समाजिक विकास,समय व धन का अपव्यय रोकने हेतु सामूहिक विवाह व परिचय सम्मेलन 20 अप्रेल को भिलाई में आयोजित किया जा रहा है।जिसमे समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए तभी ये प्रयास सफल होगा। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष साहू समाज श्रीमती रेखा साहू ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता में महिलाओं की विशेष योगदान होगा। संगठन छत्तीसगढ़ से सभी जिलों में समाज के लोगो को जागरूक करने का पूरा प्रयास कर रही है। महिलाएं अपनी भागीदारी प्रदर्शित भी कर रही है। विशेष अवसर पर कार्यक्रम करा एकजुट हो रही है। छोटा प्रयास भविष्य में बड़े अवसर पैदा करेगा जिससे समाज का विकास होगा।

इस दौरान दल्ली राजहरा साहू समाज के जवाहरलाल गुप्ता,किशोरी गुप्ता, झुनमुन गुप्ता,शेखर गुप्ता, शेषनाथ गुप्ता,सुरेश गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, श्री राम शंकर गुप्ता, राम जी गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता महिला सदस्यों में से राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष साहू समाज श्रीमती रेखा साहू, दल्लीराजहरा वैश्य तेली साहू समाज अध्यक्ष,रंजना साहू , ललिता गुप्ता ,अनुराधा गुप्ता मनीषा गुप्ता, संजू गुप्ता, शिखा गुप्ता, श्वेता गुप्ता, गरिमा गुप्ता कीर्ति गुप्ता सोनल गुप्ता उपस्थित रहे। आज की बैठक (चर्चा) का कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एवं स्वल्पाहार , भोजन व्यवस्था के लिए दल्ली राजहरा साहू समाज द्वारा श्री झुनमुन गुप्ता जी एवं उनके परिवार को हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है