CG TOP NEWS

 

बालोद।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पंच सरपंच जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद समर्थकों के साथ घर-घर जाकर प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दे रहे है। गांव गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। गांव के पान ठेला चौक चौराहों में चुनावी चर्चा और हार जीत के दांव लग रहे है। प्रत्याशी अपने-अपने इष्ट देवों की पूजा अर्चना करने के बाद समर्थकों के साथ देर रात तक जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं। प्रत्याशियों के द्वारा अपने-अपने समर्थकों के साथ डीजे एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव-गांव पहुंच कर जनसंपर्क कर रहे हैं जिसके चलते गांवो की गली मोहल्ला चौक चौराहा चुनावी माहौल में रंगे हुए हैं।

 

  1. ओरमा सरपंच पद प्रत्याशी ममता श्रीवास्तव ने घर घर किया जनसंपर्क

 

इसी कड़ी में बालोद जनपद पंचायत बालोद के अंतर्गत ओरमा ग्राम पंचायत से सरपंच पद हेतु ममता प्रतिमा श्रीवास्तव चुनावी मैदान मे हैं जिनका चुनाव चिन्ह गिलाश छाप हैं, उनके द्वारा बुधवार को ग्राम ओरमा के घर -घर जाकर विकास के नाम पर जनता से समर्थन मांग रही हैं,श्रीमती ममता प्रतिमा श्रीवास्तव एक बार के सरपंच रहे कमलेश श्रीवास्तव की पत्नी है। जो सहज, सरल और सीधी साधी हैं| सरपंच पद प्रत्याशी ममता प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम पंचायत ओरमा और आश्रित ग्राम मेढ़की की सभी समस्याओ का निराकरण करने चुनाव मैदान में सामने आई है, ग्राम पंचायत की मुलभुत समस्या सड़क, पानी, नाली, बिजली, आवास का समाधान किया जाएगा, महिला स्व सहयता समूह की नारी शक्ति को मजबूती दिलाने शासन की योजनाओ का लाभ ग्रामीणों को दिलाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी| ज्ञात हो कि ममता प्रतिमा श्रीवास्तव के पति कमलेश श्रीवास्तव का पूर्व कार्यकाल काफी सराहनीय रहा उन्होंने अपने कार्यकाल मे सीसी रोड सहित अनगिनत मुलभुत सुविधाए ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराए जिसे ग्रामीण आज भी प्रशंसा करते है । इसी विकास को लेकर चुनावी मैदान मे हैं| ग्राम पंचायत ओरमा में सरपंच का पद महिला सामान्य होने पर कमलेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी ममता प्रतिमा श्रीवास्तव को चुनाव मैदान में उतारे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है