Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में**बालोद। जिले के अरौद स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आज 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया**बालोद में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भव्य एकता दौड़**बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ANTF बालोद पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की**बालोद भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला कार्यालय जुंगेरा में मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

 

▪️ *पुलिस अधीक्षक  के कुशल नेतृत्व में धमतरी पुलिस द्वारा पोलिंग बुथों में लगाए गये सुरक्षा बलों एवं लगातार सर्चिंग व पेट्रोलिंग के चलते नगरीय निकाय चुनाव हुआ शांति पूर्ण सम्पन्न*

 

▪️ *पुलिस अधीक्षक  द्वारा किए गये लगातार बूथों का निरीक्षण एवं मानिटरिंग साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी की जा रही थी बूथों में सतत् पेट्रोलिंग*

 

▪️ *चुनाव के पूर्व जिला पुलिस बलों द्वारा कुरूद अनुभाग में की गई थी पैदल पेट्रोलिंग,फ्लैग मार्च*

 

नगरीय निकाय चुनाव 2025 में लोगों ने स्वतंत्र और निर्भिग्य एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए सभी पोलिंग बुथों में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए थे।

 

जिसमें जिला पुलिस बल,डीएसएफ,होमगार्ड,फारेस्ट गार्ड,कोटवार एवं सेक्टर अधिकारी पुलिस पेट्रोलिंग में पुलिस अधिकारी एवं जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा सतत् पेट्रोलिंग कर शांति पूर्ण चुनाव संम्पन्न कराया गया।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा था।

कहीं विवाद की सूचना मिलने पर स्वयं बूथ में पहुंचकर शांत कराया एवं सभी पोलिंग बूथ

पर शांति पूर्ण मतदान के लिए लगातार पेट्रोलिंग के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्यवाही करते हुए धमतरी पुलिस ने नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।

 

जिसमें मतदान केंद्रों में पर्याप्त रूप से सुरक्षा बल लगाया गया था जिन्होंने मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर चुनाव शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराया है।

 

पुलिस अधीक्षक  ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के निर्वाचन कार्य में ड्यूटी पर लगे सभी राजपत्रित अधिकारी एवं चुनाव ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी /कर्मचारियों को सफलता पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है