Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

 

 

*प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा डबल इंजन की सरकार फेल*

*भाजपा पर किया हमला कहा डेढ़ साल में एक भी पीएम आवास नहीं*

 

आज दुर्ग आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के लिए दुर्गा के वार्ड क्रमांकित वार्ड क्र 1,33,34 में वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पूर्व विधायक अरुण वोरा राजेंद्र साहू धीरज बाकलीवाल के साथ वार्डों में भ्रमण कर कांग्रेस की महापौर के लिए जनता से लिया आशीर्वाद ।

प्रचार के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का जमकर हुआ स्वागत ।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार फेल हो गई है चुनाव से डरी हुई है वह अपने धन बल और प्रशासनिक संसाधनों का दुरुपयोग कर कहीं नामांकन निरस्त करवाया जा रहा है कही कांग्रेस के प्रत्याशी को दबाव पूर्ण नामांकन वापस देने मजबूर किया जा रहा है खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है भाजपा । भाजपा सरकार का डेढ़ साल विफलताओं का कार्यकाल रहा ।

 

बैज ने कहा कि एक साल में भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों या पंचायतों में कोई काम नहीं कराया। कांग्रेस की सरकार ने पांच साल में जो काम किया, भाजपा सरकार उतने काम 10 साल में भी नहीं कर पाएगी। काम न कर पाने और अपनी नाकामियां छुपाने के लिये कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

 

बैज ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बयान का उपहास उड़ाते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार ने दुर्ग के विकास के लिये 250 करोड़ रुपए िदये हैं तो ये राशि कहां गई। विकास क्यों नहीं कराया गया। सच ये है कि विजय शर्मा को न तो दुर्ग समझ आता है, न प्रदेश समझ आता है। बैज ने विजय शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि वो अपने जिले कवर्धा को नहीं समझ पाए हैं। उनके द्वारा दुर्ग या दूसरी जगह की बात करना बेमानी है।

 

एक साथ किसानों को ₹3100 देने वाली भाजपा सरकार धान खरीदी के दो माह पश्चात भी अब तक पूर्ण भुगतान नहीं कर सकती । किसान परेशान है ।

 

प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे है गृह मंत्री से खुद के जिले में अपराध नियंत्रण नहीं हो रहा लगातार हत्या लुट बलात्कार की घटना बढ़ रही है। एक साथ किसानों को ₹3100 देने वाली भाजपा सरकार धान खरीदी के दो माह पश्चात भी अब तक पूर्ण भुगतान नहीं कर सकती । किसान परेशान है। हर वर्ग परेशान है शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का वादा करने वाली सरकार अब तक किसी को रोजगार नहीं दे सकी ।

2003 से अब तक हमेशा 2012 में 2016 में 2023 कहते आए नक्सलियों को खत्म करेंगे । आज तक नक्सल समस्या खत्म नहीं कर पाए ।

प्रदेश में 18 लाख पीएम आवास देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार डेढ़ साल में एक भी पीएम आवास नहीं बना पाई ।

डेढ़ साल के कार्यकाल में बस साहब के उद्योगपति मित्र अडानी को कोयला के लिए हसदेव के जंगल दे दिए और अब उन्हें कई पावर प्लांट देने की तैयारी है। ये चुनाव बेलेट में कराए या ईवीम जनता इस जनविरोधी सरकार को सबक सिखाएगी ।

 

नासिर खोखर

प्रवक्ता

जिला कांग्रेस दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है