Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

दुर्ग नगर निगम चुनाव के परिपेक्ष में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा आयोजित महापौर व 60 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो को सांबोधित किया।

सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर इस बैठक की शुरुआत की गई। पूर्व महापौर धीरज बकलीवाल जी ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम को संबोधित किया। बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल जी, पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा जी, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू जी, प्रदेश सचिव दीपक दुबे ने भी संबोधित किया। खचाखच भरे कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला अपने उद्बोधन में भूपेश बघेल ने कहा किया चुनाव भाजपा के अस्तित्व का चुनाव है क्योंकि वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है हमारे शासनकाल में 5 सालों में जो कार्य किए गए भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 1 साल में छत्तीसगढ़ को गर्त में लाकर खड़ा कर दिया है। हमारे द्वारा किए गए सभी योजनाओं को इन्होंने बंद कर दिया है। इनका जन सामान्य के कार्यों से कोई सरोकार नहीं है,भूपेश बघेल जी ने कहा कि हमें अपने वार्ड में केवल अपने लिए नहीं बल्कि कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी प्रेमलता साहू के लिए भी वोट मांगने हैं, और उन्हें भारी मतों से जीतना है, उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सट्टा का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ है, वो जीत नहीं सकते हैं तो प्रशासन की मदद लेते हैं, सत्ता का दुरुपयोग करते हैं और यही दुरुपयोग यहां देखने मिला जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपने नाम वापसी ली। भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्यों को अपने वार्ड में बूथ में हमें घर-घर तक जाकर बताना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा जी, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद जी, महीप भुवाल जी, राजकुमार पाली जी, अजय मिश्रा जी, राजकुमार साहू जी, फतेह भाटिया जी, दीपक साहू जी,संजय कोहले जी, भोला महोबिया जी, युवा कांग्रेस के संगठन प्रभारी अनूप वर्मा जी, आकाश मजूमदार जी, जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा जी, सोनू साहू जी, विनीश साहू जी, अमोल जैन जी, सुशील भारद्वाज , नासिर खोखर, निकिता मिलिंद जी, हेमा साहू जी, चिराग शर्मा जी एवं NSUI से आयुष शर्मा जी सहित समस्त कांग्रेस उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है