Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा बालोद के गृह विज्ञान विभाग द्वारा इनक्यूबेशन सेंटर में 15 दिवसीय कढ़ाई कला प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सोमाली गुप्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में 32 छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध कढ़ाईयां जैसे बंगाल का कांथा, लखनऊ की चिकनकारी, पंजाब की फुलकारी, कश्मीर की कश्मीरी तथा आरी वर्क, राजस्थान का गोटा पत्ती, जरदोसी, कर्नाटक कसूती तथा सिंधी कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सोमाली गुप्ता ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि वह भी इस कला में अच्छी दिलचस्पी रखती है तथा इस कला से समय का सदुपयोग के साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर अरुणा साहू ने भी कहा इस प्रशिक्षण से छात्राएं लाभान्वित हो रही है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप प्रजापति ने कहा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के अच्छे अवसर इस कला के माध्यम से प्राप्त हो सकेंगे। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष दीपिका कंवर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राएं इस प्रशिक्षण से स्वयं तथा आस पड़ोस के लोगों को सिखा कर क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद कर सकती हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर रश्मि सिंह ने बताया कि इस कला में बहुत सारी स्टिच विलुप्त हो रही है इस प्रशिक्षण से भारत की यह विशिष्ट कला जीवंत हो सकेगी जिस तरह पिछले वर्षों में बहुत सी छात्राओं को स्वरोजगार के अच्छे अवसर मिल सके हैं इस वर्ष भी इस प्रशिक्षण के बाद छात्राएं इस बनाकर आत्मनिर्भर हो सकेंगी। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उत्कृष्ट छात्रा का पुरस्कार कुमारी गीतांजलि साहू भाग 3 को दिया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर राजकुमारी गजपाल, डॉक्टर प्रभा यादव, मनोज साहू आदि प्राध्यापक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है