Skip to main content

CG TOP NEWS

BREAKING
*बालोद–गुंडरदेही मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का बेखौफ दौड़ना जारी, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल क्या नियम क़ायदा क़ानून सिर्फ़ गरीबो के लिए रसूखदारों के सामने प्रशासन क्यों है लाचार**बालोद गुंडरदेही में स्टाम्प की ओवररेट बिक्री से जनता परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल**बालोद फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से हाईटेक होगी बालोद पुलिस* *NAFIS तकनीक से अब एक क्लिक में अपराधियों की पूरी जानकारी**बालोद दल्ली राजहरा नगर के हर गली-मोहल्ले व प्रत्येक वार्ड में अवैध रूप से बिक रही शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की चेतावनी**बालोद में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: शिक्षक की कमी और पुस्तकों के इंतजार में छात्र, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी कलेक्टर भी नहीं है गंभीर*

CG TOP NEWS

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला जारी है। निकाय चुनाव 2025 में नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष पद हेतु BJP प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने रिटर्निंग ऑफिसर SDM सुरेश साहू के पास अपना नाम निर्देशन पत्र जमा कर दिया है।

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 11 से राजू पटेल, वार्ड क्रमांक 18 से गिरिजेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक 10 से दीपक लोढा, वार्ड क्रमांक 04 से शेखर यादव, वार्ड क्रमांक 05 से निशा योगी सहित अन्य BJP प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के समय भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और जोश के साथ अपने प्रत्याशी का समर्थन किया। निकाय चुनाव में यह नामांकन भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभा चौधरी ने कहा कि, मैंने शुरू से ही जनता को सर्वोपरि माना है। जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी। जनता की समस्या का समाधान और शहर विकास ही प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: चोरी करना पाप है